फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य, नई व्यवस्था लागू होने तक इसी से मिलेगा प्रवेश

Fri, 24 Jul 2026 07:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर से मान्य कर दिए हैं। नए पहचान पत्र जारी होने तक अधिकृत कर्मचारी और इंजीनियर इन्हीं कार्डों से मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। इससे निर्माण कार्यों की निगरानी और परियोजनाओं की गति सामान्य रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रवेश को लेकर लागू की गई सख्त व्यवस्था में आंशिक राहत दी गई है। पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड, जिन्हें कुछ दिनों पहले अमान्य कर दिया गया था, अब अंतरिम व्यवस्था के तहत फिर से मान्य कर दिए गए हैं। नई पास व्यवस्था लागू होने तक इन्हीं पुराने पहचान पत्रों के आधार पर मंदिर परिसर में अधिकृत कर्मचारियों, इंजीनियरों और तकनीकी अधिकारियों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में प्रशासनिक बदलाव के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर से जारी पहचान पत्रों पर प्रवेश रोक दिया गया था। इसके चलते एलएंडटी, टाटा, इंडिया इंजीनियर्स लिमिटेड, राजकीय निर्माण निगम समेत विभिन्न निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रवेश द्वार से लौटना पड़ रहा था। इससे राम मंदिर परिसर में चल रहे बाउंड्री वॉल, संग्रहालय, ट्रस्ट कार्यालय, विश्राम गृह सहित अन्य निर्माण परियोजनाओं की निगरानी और समन्वय प्रभावित होने लगा था।

अब ट्रस्ट की ओर से अंतरिम व्यवस्था के तहत निर्णय लिया गया है कि जब तक नए आई-कार्ड जारी नहीं हो जाते, तब तक पुराने अधिकृत पहचान पत्रों के आधार पर संबंधित कर्मियों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इससे निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिलने के साथ परियोजनाओं की गति भी सामान्य होने की उम्मीद है। ट्रस्ट नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी प्रवेश पास और पहचान पत्रों का पुनः सत्यापन कर रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए आई-कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें