फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अयोध्या से दिल्ली-बंगलूरू के लिए एक अक्तूबर से नई उड़ानें, 30 से मुंबई की सीधी सेवा; हैदराबाद की तैयारी

Fri, 25 Sep 2026 08:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक अक्तूबर से दिल्ली और बंगलूरू के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। 30 अक्तूबर से मुंबई के लिए दैनिक सीधी सेवा शुरू करने की तैयारी है। हैदराबाद की मौजूदा उड़ान को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
रनवे पर खड़ा विमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक अक्तूबर से दिल्ली, बंगलूरु और 30 अक्तूबर से मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। हैदराबाद की मौजूदा सेवा को भी सप्ताह के सात दिन संचालित करने की तैयारी चल रही है। एक अक्तूबर से दिल्ली के लिए दो उड़ानें निर्धारित हैं।

विज्ञापन


अकासा एयर की क्यूपी 1608 अयोध्या से दोपहर 12:50 बजे उड़कर दोपहर 2:20 पर दिल्ली पहुंचेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 1274 भी इसी दिन अयोध्या से दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और 3:45 पर दिल्ली पहुंचेगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिन में दो अलग-अलग समय पर सीधी उड़ान सेवा का विकल्प मिलेगा।
 

विज्ञापन

बंगलूरू के लिए इंडिगो की 6ई926 सेवा भी एक अक्तूबर से शुरू होगी। शुरुआती उड़ान में यह मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। अयोध्या से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर विमान दोपहर 12:05 पर बंगलूरू पहुंचेगा। 25 अक्तूबर से इस उड़ान के समय में बदलाव प्रस्तावित है। इसके बाद अयोध्या से प्रस्थान दोपहर 2:15 बजे होगा।

एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर से मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक सीधी उड़ान और बंगलूरू की इंडिगो सेवा को दैनिक करने की तैयारी है। मुंबई सेवा का फ्लाइट नंबर और समय अभी अंतिम शेड्यूल में आना बाकी है। हैदराबाद की मौजूदा इंडिगो सेवा को भी सीमित दिनों से बढ़ाकर सप्ताह के सातों दिन करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें