फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election: अयोध्या सांसद बोले- सपा देश की तीसरी शक्ति, SP के सामने BJP प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त

Fri, 25 Oct 2024 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

UP By-Election: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सपा के सामने भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता पीडीए के मुद्दों के साथ है। 
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उप चुनावों को लेकर घमासान मचा हुआ है। पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करके जनता के सामने खुद को बेहतर साबित करने में जुटी हैं। इसी बीच अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि सपा उम्मीदवारों के सामने भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर हारेगी। समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि पीडीए के मुद्द साफ हैं। पीडीए संविधान बचाना, प्रदेश का विकास, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों से आमजन को निजात दिलाने के लिए संघर्षरत है। 

यह भी पढ़ेंः- सुल्तानपुर पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य: बोले- मुस्लिम धर्म वाले कर रहे अत्याचार, दुर्गा पूजा में हुआ अनर्थ

जातीय जनगणना भी प्रमुख मुद्दा

कहा कि 'खेती बचाओ सांड़ हटाओ', 'देश बचाओ भाजपा हटाओ' पीडीए का नारा है। इसके साथ ही जातीय जनगणना भी एक मुद्दा रहेगा। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता ने देश में समाजवादी पार्टी को तीसरी शक्ति बनाई है। समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों के सामने भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें