फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: छावनी परिषद का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Tue, 22 Oct 2024 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 CBI raid in Ayodhya: मंगलवार शाम को छावनी परिषद कार्यालय में जैसे ही विजय कुमार ने शिवम से रिश्वत के 10 हजार रुपये लिए, सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। कर्मचारी से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
अयोध्या में पड़ी सीबीआई रेड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या छावनी परिषद में मेट के पद पर कार्यरत विजय कुमार को सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथ दबोच लिया। उसे बुधवार को राजधानी लाकर अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मैनपुरी निवासी शिवम ने अयोध्या छावनी परिषद से नीलामी के जरिए 1,37,500 रुपये कीमत की लकड़ी खरीदी थी। इसका अनुमति पत्र जारी करने के लिए मेट विजय कुमार 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिवम ने सोमवार को इसकी शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच में की, जो जांच में सही पाए जाने पर टीम को विजय कुमार को ट्रैप करने के लिए अयोध्या भेजा गया। 

मंगलवार शाम को छावनी परिषद कार्यालय में जैसे ही विजय कुमार ने शिवम से रिश्वत के 10 हजार रुपये लिए, सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। सीबीआई की टीम उससे छावनी परिषद में पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि विजय कुमार ने किसी अधिकारी के इशारे पर रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई ने बीते माह अयोध्या के छावनी परिषद कार्यालय में टेंडरों में हेराफेरी की शिकायत मिलने पर दो दिन तक छानबीन की थी। सीबीआई के रडार पर आने के बावजूद छावनी परिषद के कर्मचारी रिश्वतखोरी करने से बाज नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें