जज बनना चाहती हैं आराध्या, प्रदेश में नवीं रैंक कर बढ़ाया मान
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नवीं रैंक हासिल करने वाली आराध्या जायसवाल ने अपनी सफलता से जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। आराध्या का सपना आगे चलकर जज बनने का है। उन्होंने बताया कि वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर रही हैं।
उनके पिता शैलेंद्र जायसवाल फैजाबाद बार एसोसिएशन में महामंत्री पद पर कार्यरत अधिवक्ता हैं, जबकि माता सुधा जायसवाल गृहणी हैं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। कनौसा इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।