फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पौसरा के दो श्रमिकों की गुजरात में मौत

Fri, 15 May 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। ब्लॉक क्षेत्र के पौसरा गांव के दो श्रमिकों की एक हादसे में मौत हो गई। दोनों श्रमिक गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करते थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया जाता है गांधीनगर के मफतलाल इंडस्ट्री में काम कर रहे पौसरा के अमर गौड़ (32) व शिवनाथ दुबे (48) ड्राइंग का काम करते थे। फिल्टर पानी की सप्लाई टैंकर में सफाई करने के लिए घुसे एक अन्य युवक जो कि गैस रिसाव के चलते बेहोश हो गया था उसे बचाने के लिए उतरे तभी यह दोनों भी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की देर रात की बताई जाती है। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो गांव में चीत्कार मच गई।

दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
महबूबगंज। मफतलाल इंडस्ट्री गांधीनगर में ड्राइंग का काम करने वाले पौसरा निवासी शिवनाथ दुबे और अमर गौड़ की मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। मृतक अमर के तीन भाई और दो बहन हैं। दोनों अभी अविवाहित हैं। अमर का भी विवाह नहीं हुआ था। घर के कमाऊपूत होने से पूरा परिवार बेसुध हालात में पहुंच गया है। बहनों की शादी की जिम्मेदारी के चलते अमर गांधीनगर कमाने गए थे। वहीं शिवनाथ दुबे की पत्नी पप्पी दुबे, भाई अमरनाथ दुबे, विश्वनाथ दुबे, देवनाथ दुबे और बहन रामा का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की जानकारी होते ही पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। मृतकों के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। ग्राम प्रधान पौसरा बृजेश कुमार ने बताया कि शव लेने के लिए परिजन अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें