ज्येष्ठ माह के अवसर पर क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में संजी भव्य झांकी व सजा मंदिर।
अयोध्या। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी के बीच अयोध्या के श्री क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव की बर्फ की झांकी सजाई गई। यह अनूठी परंपरा महादेव को ठंडक प्रदान करने और भक्तों को दिव्य दर्शन देने के उद्देश्य से निभाई जाती है।
मंदिर में भगवान शिव का विशेष शृंगार बर्फ से किया गया। इसमें बर्फ का शिवलिंग और अन्य सजावट शामिल है। यह अद्भुत दृश्य भक्तों को आकर्षित करता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद, यह आयोजन श्रद्धालुओं को शीतलता का अनुभव कराता है। इस विशेष श्रंगार से महादेव को ठंडक मिलती है। भक्तों को भी अद्वितीय दर्शन का अवसर प्राप्त होता है। मंदिर के पुजारी हरिशंकर मिश्रा और प्रेम शंकर मिश्रा ने शिवलिंग की 1051 बत्ती की महाआरती उतारी। झांकी में श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा के दर्शन हुए। व्यवस्थापक रुद्र प्रकाश ने बताया कि शनिवार को वृहद स्तर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है।