अयोध्या। गोंडा-बुढ़वल खंड पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते 11 जुलाई तक कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इन ट्रेनों को गोंडा के बजाय अयोध्या धाम, कैंट, शाहगंज और वाराणसी मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इससे अयोध्या रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ गई है। 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस और 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 28 जून और आठ जुलाई को बुढ़वल-अयोध्या कैंट-शाहगंज-वाराणसी-औड़िहार-छपरा मार्ग से जाएगी। गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस अयोध्या होकर संचालित की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति और मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं से प्राप्त कर लें। डायवर्जन के कारण कुछ ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन संभव है। (संवाद)