फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रील के चक्कर में पुल से नदी में गिरे दो किशोर

Sat, 03 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। तकमींनगंज स्थित बिसुही नदी पुल पर शुक्रवार शाम मोबाइल से रील बनाते समय तेज रफ्तार बाइक सवार दो किशोर हादसे का शिकार हो गए। पुल पर बने गड्ढे में पहिया पड़ते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों किशोर बाइक समेत नदी में जा गिरे। झाड़ियों में फंसने से उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम सभा सरायसेख महमूद निवासी रिंकू निषाद (17) और गोसाईगंज निवासी अमित (17) बाइक पर सवार होकर पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों मोबाइल से रील बना रहे थे। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों पुल से नीचे जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. एनआर गौतम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें