फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नजूल भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 नामजद

Thu, 30 Jul 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के ऋणमोचन घाट चौराहे पर नजूल भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एफआईआर में एक पक्ष प्रभाकर यादव ने बताया कि नजूल भूमि में सार्वजनिक उपयोग के लिए सरकारी हैंडपंप लगवाने को लेकर विपक्षियों से उनका विवाद चल रहा है। बुधवार की रात करीब आठ बजे विपक्षी रामदेव, लक्ष्मण, नरेश, राकेश, गणेश, बिल्लू, मुन्ना, रामजी और रक्षाराम आदि उनके घर आकर गाली देने लगे। उनके भाई सौरभ के बाहर आने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी।
बचाने के लिए वह लोग दौड़े तो आरोपियों ने उनकी, दिनेश और उमेश की भी पिटाई की। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की महिलाओं ने घर से पत्थरबाजी शुरू कर दी। परिवार के लोग घर के भीतर भागे तो आरोपियों ने दरवाजा पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की अर्चना यादव ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे उनके घर पर बबलू, डब्लू, सौरभ समर, दिनेश, महेश, उमेश आदि गुट बनाकर घुस आए। सभी ने उनके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उनके पति नरेश, ससुर, जेठ, देवर व बच्चों की पिटाई कर दी। उनके ससुर, देवर, जेठ व बच्चों को चोटें आई हैं। हल्ला-गुहार पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए वहां से भाग गए। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें