फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ई रिक्शा में बैठाकर मोबाइल चोरी, खाते से उड़ाए 85 हजार रुपये

Thu, 30 Jul 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए दिल्ली से अयोध्या आए युवक को दो लोगों ने बातों में फंसाकर बैटरी रिक्शा में बैठाया और उनका मोबाइल चोरी कर लिया। अगले दिन सिम दोबारा निकलवाने पर बैंक खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाबा बाजार थाना क्षेत्र के लोधन सैदपुर निवासी उदयराज ने एफआईआर में बताया कि वह रोजी-रोजगार के सिलसिले में दिल्ली के रघुवीर नगर में रहते हैं। 21 जुलाई की सुबह करीब 6:40 बजे वह अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के बाहर दो लोग उनका पीछा करते हुए उनके साथ चलने लगे। वह वहीं पर खड़े ई-रिक्शा में बैठे तो दोनों भी उसी में सवार हो गए।

दोनों ने बातचीत शुरू की और कोर्ट जाने की बात बताने पर आरोपियों ने साथ चलने की बात कहते हुए उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसी दौरान घुल-मिलकर आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। अगले दिन सिमकार्ड दोबारा जारी कराने के बाद जब उन्होंने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मोबाइल चोरी करने वाले दोनों लोगों ने ही उनके बैंक खाते से रकम निकाली है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें