फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो नाबालिग बहनें लापता, 12 हजार रुपये और जेवर भी गायब

Thu, 16 Jul 2026 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र की एक ग्राम सभा से बुधवार शाम दो नाबालिग बहनें लापता हो गईं। उनके घर से एक मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद और कुछ जेवर भी गायब मिले हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी मनरेगा में काम पर गई हुई थी। घर पर 17 वर्षीय और 15 वर्षीय दोनों पुत्रियां थीं। शाम को जब माता-पिता वापस लौटे तो बेटियां घर पर नहीं मिलीं। तलाशी लेने पर घर से एक मोबाइल फोन भी गायब मिला। धान की रोपाई के लिए रखे 12 हजार रुपये भी नहीं थे। पत्नी की चांदी की पायल और सोने के कान के झाले भी गायब मिले। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने अपनी गरीबी का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा परिवार सदमे में है।
थाना प्रभारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। दोनों लड़कियों की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई है। आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें