फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी में दो किमी लंबी कतार, दर्शन में लग रहे दो घंटे

Sat, 15 Feb 2025 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का रेला निरंतर अयोध्या चला आ रहा है। रामनगरी की आभा हर किसी को मोहित कर रही है। अयोध्या आने वाला हर एक श्रद्धालु रामलला व हनुमंतलला के दर्शन किए बिना नहीं लौट रहा। दुश्वारियों से भी उसका सामना हो रहा है, लेकिन आस्था जीत रही है। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में दो किलोमीटर लंबी लाइन शनिवार को दिखी। एक श्रद्धालु को दर्शन-पूजन करने में कम से कम दो घंटे लग रहे थे।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही स्नान, ध्यान, दर्शन-पूजन का क्रम शुरू होता है तो रात 12 बजे तक चलता रहता है। रामनगरी के संत इसे आस्था का अतिरेक बताते हैं। 24 घंटे रामनगरी में रामनाम ही गूंज रहा है। यह दृश्य अद्भुत, अप्रितम व अलौकिक नजर आता है। शनिवार को हनुमान जी का दिन माना जाता है इसीलिए सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में दो किमी लंबी कतार लगी हुई थी। इस कतार में बच्चे, बूढ़े और जवान हर वर्ग के लोग थे। शनिवार की शाम पांच बजे तक तीन लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
वहीं रामनगरी में डायवर्जन का दायरा बढ़ा दिया गया है। आंतरिक गलियों में भी बैरियर लगा दिए गए हैं। विद्याकुंड तिराहा, रायगंज चौकी के सामने भी बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। आशिफबाग तिराहे से वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। रामघाट तिराहे पर भी बैरियर लगाकर डायवर्जन किया जा रहा है। हनुमानगढ़ी में दर्शन कर लौट रहे सुल्तानपुर के विनय तिवारी ने बताया कि दर्शन करने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। बहुत भीड़ थी, लेकिन दर्शन मिल गए। वहीं सरोजिनी गुप्ता भी दर्शन कर खुश थीं, बोली कि लाइन में लगे तो ऐसा लग रहा था कि दर्शन नहीं हो पाएंगे, लेकिन बजरंग बली की कृपा से हर मुश्किल कट जाती है।
विज्ञापन

शनिवार को अयोध्याधाम में बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा रहा। परिक्रमा मार्ग के आस-पास होल्डिंग एरिया व पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। लंगड़वीर तिराहे से तीर्थक्षेत्र पुरम की ओर रह-रहकर जाम लग रहा है। वहीं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार की शाम करीब तीन घंटे लंबा जाम लगा रहा है। जाम में छोटे-बड़े करीब दो सौ वाहन फंसे रहे। आशिफबाग रेलवे क्रासिंग बंद होते ही यहां एक से दो किलोमीटर का जाम लग रहा है। यह पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस कर्मियों की भी तैनाती नहीं है, जिसके चलते जाम में श्रद्धालु कई घंटे फंसने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें