फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रेन में वृद्ध को सांप ने डसा, हलचल

Sat, 15 Feb 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। ट्रेन में यात्रियों को सांप दिखा रहे सपेरे के एक कोबरा ने वृद्ध श्रद्धालु को डस लिया। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने वृद्ध को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया। घटना खजुरहट रेलवे स्टेशन के पास हुई है। वहीं आरोपी सपेरे और उसके नाबालिग पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के लालगंज निवासी सेवानिवृत्त अभियंता कृष्ण लाल श्रीवास्तव (69) पत्नी के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। वहां से शनिवार की दोपहर मेला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से अयोध्या आ रहे थे। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन की बोगी में अपने नाबालिग पुत्र के साथ पहुंचा सपेरा मंगरूनाथ यात्रियों को सांप दिखा रहा था। कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने सांप की पिटारी मैं पैसा डालने का प्रयास किया तो सांप ने उनके हाथ में डस लिया। स्टेशन मास्टर ने एंबुलेंस से पुलिस कर्मियों के साथ उन्हें सीएचसी बीकापुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है। वहीं पीड़ित वृद्ध ने सपेरे के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही करने से इनकार किया है। रेलवे पुलिस सपेरे से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें