फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक्स-रे के लिए दो घंटे इंतजार, नही हुआ अल्ट्रासांउड

Mon, 24 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दर्शननगर ​स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। दर्शननगर ​स्थित मेडिकल कॉलेज में
विज्ञापन
अयोध्या। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुले मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और जांच कराने तक मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। एक्सरे कराने के लिए मरीजों को करीब दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बदलते मौसम के बीच वायरल फीवर और मौसमी संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन




अस्पताल पहुंचे राम नरेश ने बताया कि वह सुबह करीब 8:30 बजे पर्चा बनवाने की लाइन में लग गए थे। डॉक्टर को दिखाने में करीब एक घंटे लग गया। डॉक्टर ने खून की जांच और एक्सरे कराने की सलाह दी। करीब 10 बजे एक्सरे कक्ष पहुंचे, जहां परचा जमा करने के बाद करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं शोभा, राजकिशोर, श्यामलाल, मनीषा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची तो कक्ष के बाहर खड़े कर्मचारी ने बताया कि आज 70 परचे जमा हो गए हैं। ऐसा कहकर कल आने की बात कही।



मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों तेज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश, सीने में जकड़न, मुंह में छाले और दस्त की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार से पीड़ित सबनम, रामविलास, मानसी अस्पताल पहुंची। मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार की ओपीडी में 350 मरीज आए जिसमें करीब 120 से 135 मरीज खांसी, जुकाम, तेज बुखार, गले में खराश और मुंह में छाले के लक्षण मिले।
विज्ञापन




उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकने और इसके बाद हाथ धोने के साथ बाहर का खाना खाने से बचने को कहा। उन्होंने बुजुर्गों, कोविड से प्रभावित रह चुके लोगों और मधुमेह के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बुखार या खांसी होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।



इनसेट



डॉक्टर ने लिखी बाहर की दवाएं



चौरी बाजार निवासी आयुष चेहरे पर निकले दाने दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे और पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने पांच दवाएं लिखीं, जिनमें बाहर से खरीदने वाली दवाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि बाहर से दवा खरीदने में करीब 660 रुपये खर्च हो गए।

दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में

दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें