फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 24 घंटे से बिजली गुल, 50 गांवों के लोग बेहाल

Mon, 24 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। उपकेंद्र दिलासीगंज से जुड़े करीब 50 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार दोपहर से बिजली न आने के कारण उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उपकेंद्र क्षेत्र के ईसापुर, भिटौरा, भैरीपुर, शेरवा घाट, उनियार, दिलासीगंज, हरदी, मानपारा, बेनीपुर और पोसरा समेत करीब 50 गांव प्रभावित हैं। उपकेंद्र से बताया गया कि रविवार दोपहर 2:17 बजे बीकापुर से आने वाली मुख्य सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया था। फाल्ट तलाशने का काम जारी है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जा रही है। ग्रामीण रवि यादव, सियाराम यादव, सियाराम गुप्ता, मायाराम राजभर और गजराज माझी ने बताया कि बिजली नहीं रहने से रातभर गर्मी और मच्छरों के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें