फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो दिवसीय स्केटिंग समर कैंप का हुआ समापन

Mon, 04 May 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मकबरा स्टेडियम में स्केटिंग के समर कैंप में मौजूद ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्केटिंग समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। कैंप के अंतिम दिन प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल को बच्चों ने रेस, बैलेंसिंग और फ्री-स्टाइल स्केटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। समापन समारोह में आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कैंप में शामिल छह नए खिलाड़ी आरव सिंह, आयुष वर्मा, प्रियांशी गुप्ता, काव्या मिश्रा, विवान तिवारी और अनन्या श्रीवास्तव ने विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोच रवींद्र कुमार ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में स्केटिंग के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना था, जिसमें वे सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई नए खिलाड़ियों ने पहली बार स्केटिंग सीखी और कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया। स्केटिंग न केवल एक खेल है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक है। नियमित अभ्यास से बच्चों में आत्मविश्वास और संतुलन की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें