रानीबाजार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मानापुर गांव में रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गइ्र। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मानापुर निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई रितेश सिंह (40) रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ही सुधीर सिंह के मकान के सामने से टहलते हुए जा रहा था। इसी दौरान गौहनिया की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक मौके पर ही खड़ा रहा। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।