फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुलिस के वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दरोगा व चार सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। गश्त पर निकली इनायत नगर थाने की पुलिस टीम के दो वाहनों में तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें दरोगा और चार सिपाही घायल हो गए। गंभीररूप से घायल दरोगा का राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना इनायत नगर की पुलिस टीम शनिवार रात दरोगा उत्कर्ष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग वाहन संख्या- यूपी 32- बीजी- 7487 व एक बाइक से गश्त पर निकली थी। रात करीब 1:30 बजे इनायतनगर बाजार स्थित एसबीआई की शाखा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या यूपी-79-एटी-6067 ने टक्कर मार दी। इससे वाहन में सवार दरोगा उत्कर्ष, सिपाही सागर, दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार व धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दरोगा उत्कर्ष को साथी पुलिस कर्मियों ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि इनायत नगर बाजार स्थित एसबीआई के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस टीम के वाहन को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त डंपर से जा टकराया। मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें