फोटो- 17- मवई पुलिस को सम्मानित करते मवई व्यापार मंडल के लोग - संवाद
मवई। मवई चौराहा स्थित किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का तीन दिन के अंदर खुलासा करने पर दुल्लापुर पंचायत भवन में पुलिस टीम को व्यापारियों ने सम्मानित किया। चौराहा पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास रामफेर चौरसिया की किराना दुकान में चोरी हुई थी। थाना मवई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर नकदी, वाहन व चोरी का सामान बरामद कर लिया।
इस पर मवई व्यापार मंडल के व्यापारियों ने रुदौली क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक मोहम्मद इदरीश, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सरोज, कांस्टेबल अनूप चौधरी, कांस्टेबल विजय शंकर, कांस्टेबल रामाश्रय यादव, कांस्टेबल विशाल यादव सहित पुलिस टीम का स्वागत किया। टीम को डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया।