फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: व्यापार अधिकार मंच ने प्राधिकरण की नोटिसों पर जताई नाराजगी

Wed, 14 Jan 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को आवासीय कार्यालय पर संयोजक व सुशील जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। संयोजक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान अनेक लोगों का कारोबार और जनजीवन प्रभावित हुआ। संगठन की ओर से समय-समय पर ध्वस्त भवनों के पुनर्निर्माण में आ रही समस्याओं को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया, जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों को निर्देश देकर समाधान भी कराया गया। इसके बावजूद वर्तमान में अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामियों को नक्शा स्वीकृत कराने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित लोगों में असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि जब केंद्र और प्रदेश सरकार अयोध्या को धार्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित कर रही है और महापुरुषों को उनके योगदान के अनुरूप सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे में व्यापारी शिरोमणि वीर महादानी भामाशाह, को भी अयोध्या में यथोचित स्थान और सम्मान दिया जाना चाहिए। प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन ने बताया कि शुक्रवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर अयोध्या से मुलाकात कर इन दोनों प्रमुख मुद्दों पर वार्ता करते हुए मांग पत्र सौंपेगा। बैठक में प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन, रमेश जायसवाल, कमल कौशल, मोहित सिंह बाबी, आकाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र सोनी रामू, प्रशांत जायसवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें