फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सड़क हादसों में जीजा-साले समेत तीन की मौत, बस में पीछे से टकराई बाइक... तो एक को पिकअप ने मारी टक्कर

Sun, 27 Jul 2025 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सड़क हादसों में जीजा-साले समेत तीन की मौत हो गई। पहले हादसे में एक बाइक सवारी उतार रही बस में पीछे से टकरा गई। वहीं दूसरे हादसे में युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में अलग-अलग दुर्घटनाओं में जीजा-साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाएं कोतवाली अयोध्या के देवकाली बाईपास और बीकापुर के जलालपुर माफी के पास हुई हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पहली दुर्घटना शनिवार रात लगभग 10:30 बजे लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर देवकाली ओवरब्रिज के पास हुई। दुर्घटना में लखनऊ के आलमबाग निवासी शंकर (30) और शहर के मुकेरी टोला निवासी उनके साले रोहित निषाद (27) की मौत हो गई। 

बताया गया कि शंकर सचिवालय में तैनात थे। गोरखपुर में विभागीय बैठक में शामिल होने बाइक से ही गए थे। वहां से लौटते समय हाईवे पर सवारियां उतार रही एक बस में पीछे से टकरा गए। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, रविवार सुबह जलालपुर माफी के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पिकअप की चपेट में आकर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी रुपेश निषाद की मौत हो गई। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को रामपुर भगन बाजार के पास पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें