फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इस बार सूर्य नमस्कार योग मुद्रा में बनेगा विश्व कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इस बार विश्व योग दिवस पर सूर्य नमस्कार योग मुद्रा में विश्व कीर्तिमान रचने में योगदान करेगा। विश्वविद्यालय के ही प्रयास से पिछले कई सालों से दीपोत्सव पर सबसे अधिक दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से इसके लिए कार्ययोजना पर राजभवन के निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। इसमें अवध के सात जिलों के 750 से अधिक संबद्ध कॉलेज भी मददगार बनेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में विश्व योग दिवस पर सूर्य नमस्कार योग मुद्रा में विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने के संबंध में मंगलवार को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी संबंद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कुलपति ने प्राचार्यों से कहा कि राजभवन के निर्देश के क्रम में सभी कॉलेज 21 जून से पहले योग दिवस की तैयारियों को पूरा कर लें। राजभवन की ओर से निर्देशित प्रोटोकॉल का सभी कॉलेज ध्यान रखें।

कुलपति ने कहा कि सभी प्राचार्य विश्व योग दिवस की तैयारियों से जुड़ी सूचनाओं को साझा करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें। रोज की गतिविधियों और तैयारियों की क्लिप और विवरण इस ग्रुप में शेयर करें। कार्यक्रम संयोजक व विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि विश्व योग दिवस समारोह का शुभारंभ 21 जून को सुबह छह बजे से होगा। सूर्य नमस्कार योग मुद्रा का कार्यक्रम सुबह सात बजे सभी जगह एक साथ आयोजित कर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।
विज्ञापन



इस आयोजन का जियो टैग फोटोग्राफ और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। जहां तक संभव हो सूर्य नमस्कार में प्रतिभागियों की वेशभूषा एक समान रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के सजीव प्रसारण के बाद आयुष मंत्रालय के मानक योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कुलाधिपति के वीडियो संदेश का भी प्रसारण किया जाएगा। बैठक में कुलसचिव विनय सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, उप कुलसचिव डॉ.रीमा श्रीवास्तव, मो. सहील, रवि प्रकाश मालवीय व ऑनलाइन मोड में विभिन्न जिलों के संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें