फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकथा में सजा राम विवाह उत्सव, चारों भाई बने दूल्हा

Thu, 21 May 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कथा महोत्सव में सजी श्रीसीताराम विवाह की भव्य झांकी।
विज्ञापन
अयोध्या। मणिरामदास की छावनी के सभागार में आयोजित रामकथा महोत्सव में जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामदिनेशाचार्य ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया। कथा पंडाल में राम विवाह उत्सव का ऐसा अलौकिक दृश्य सजा कि श्रद्धालु भक्ति और भावनाओं में डूब गए। भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों को दूल्हा स्वरूप में सजाया गया, जिनके दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन


रामदिनेशाचार्य ने राम-सीता विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि राम विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि मर्यादा, संस्कार और आदर्श पारिवारिक जीवन का संदेश भी देता है। प्रभु श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा कर उत्सव का स्वागत किया। पंडाल में सजे दूल्हा स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवान श्रीराम के सिर पर मुकुट, हाथों में धनुष और राजसी वस्त्रों में सजे चारों भाइयों के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए, जबकि भक्तों ने भक्ति संगीत पर झूमते हुए राम विवाह की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें