फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जल जीवन मिशन की हुई समीक्षा, 337 योजनाएं पूरी

Thu, 21 May 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जल जीवन मिशन के तहत जनपद में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कुल 535 योजनाओं में से 337 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि 272 योजनाओं का संचालन और अनुरक्षण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 445 शिरोपरि जलाशयों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। 378 योजनाओं के माध्यम से 762 राजस्व ग्रामों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को शेष जलाशयों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने को भी कहा। वीएसए-एससीएल कंपनी की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सहायक अभियंताओं को योजनाओं का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी एजेंसियों को क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। इसका उद्देश्य जनपद के प्रत्येक घर तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें