फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आज से लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, तैयारी पूरी

Sat, 31 Jan 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
3-33 केवी एक्सईएन के कार्यालय पर बिजलीकर्मियों को वर्टिकल व्यवस्था की जानकारी देते बिजली निगम क
विज्ञापन
अयोध्या। शहरी क्षेत्र में रविवार से बिजली निगम की वर्टिकल व्यवस्था लागू होगी। शनिवार देर शात तक अधिकारियों ने इससे जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 33 केवी एक्सईएन के कार्यालय पर व्यवस्था से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और गैंगमैन को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 15 बिजली उपकेंद्र वर्टिकल व्यवस्था से जोड़े जा रहे हैं। इस व्यवस्था से संपूर्ण प्रक्रिया फेसलेस होगी। इसमें चार एक्सईएन, नौ एई, 19 जेई की तैनाती की गई है। 33 केवी, 11 केवी, मीटर, कॉमर्शियल आदि के अलग-अलग एक्सईएन होंगे। उनके अधीन एई, जेई, कार्यकारी सहायक तैनात किए गए हैं। शनिवार को 33 केवी कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने कहा कि फील्ड में जाने के लिए सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हैं। अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में सभी गैंगमैन हर क्षण अलर्ट रहें। कोई भी शिकायत आने पर उसका त्वरित निस्तारण करना होगा। संबंधित की इसके प्रति जवाबदेही तय की जाएगी।
किसी भी समस्या के लिए डायल करना होगा 1912
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी समस्या के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना है। वह सिर्फ अपने मोबाइल फोन से 1912 पर शिकायत करेंगे। वहां से समस्या के अनुरूप संबंधित विभाग को शिकायत स्वत: अग्रसारित हो जाएगी। संबंधित की वहीं से जिम्मेदारी तय हो जाएगी। समस्या के निस्तारण के बाद उपभोक्ताओं के पास संदेश जाएगा। व्यवस्था संचालन के लिए विद्युत सेवा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

यहां स्थापित है हेल्प डेस्क
बिजली उपकेंद्र अमानीगंज, कौशलपुरी, राम की पैड़ी और लालबाग पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। किसी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता कार्यालय अवधि में यहां भी संपर्क कर सकते हैं।

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए है वर्टिकल व्यवस्था
बेहतर बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए वर्टिकल व्यवस्था लागू की जा रही है। शिकायतों का कम समय में बेहतर निस्तारण होगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि हर तरह की शिकायत 1912 के माध्यम से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें