फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भारतीय सैनिकों के शौर्य की याद दिलाएगी अयोध्या में सिंदूर स्मृतिका

Sat, 25 Apr 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सिंदूर स्मृतिका के भूमि पूजन के दौरान मौजूद महापौर व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय सेना के पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में छोटी देवकाली तिराहे पर सिंदूर स्मृतिका स्थापित की जाएगी। जानकी नवमी के पावन अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने इसका भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह सिंदूर स्मृतिका अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह स्मारक राष्ट्र के प्रति सैनिकों के समर्पण का प्रतीक बनेगा। महापौर ने अयोध्या के विकास और सुंदरीकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन प्रयासों को अयोध्या के गौरव को बढ़ाने वाला बताया। महापौर ने नागरिकों से शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने देवकाली मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया।

इस मौके पर पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडे, अजय पांडे, प्रियेश दास, सूर्यकुमार तिवारी ''''''''सूर्या'''''''' और गणेश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, अश्विनी गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, लालजी मिश्र, राकेश कुमार त्रिपाठी, जय गुरुदेव शुक्ल, बृजेश पासवान, रज्जू मिश्र, अंकित त्रिपाठी और श्रीनिवास शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें