फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बकरीद पर जोन और सेक्टर में बंटी रही जिले की सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 08 Jun 2025 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बकरीद के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। इसके लिए शहर को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र की निगरानी की गई। मिश्रित आबादी के इलाके में पुलिस और अलर्ट रही।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न स्थानों पर शनिवार को बकरीद की नमाज हुई। इसे लेकर पुलिस पहले से अलर्ट थी। सभी थाने व पुलिस चौकियों की फोर्स के अलावा विभिन्न स्थानों पर दो कंपनी पीएसी तैनात की गई थी। 12 चीता मोबाइल से पूरे क्षेत्र में भ्रमण करके नजर रखी गई। प्रत्येक जोन में सीओ स्तर के अधिकारी और सेक्टर में निरीक्षक व उप निरीक्षक को जिम्मा सौंपा गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी शहर में भ्रमणशील रहे। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर बकरीद सकुशल संपन्न हुई है। किसी तरह से अराजकता सामने नहीं आई है।
बीकापुर में शनिवार को बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। काजी सराय, गंडई, खजुरहट, सोनखरी, नदरौली, चौरे बाजार, दराबगंज, कोछा बाजार, सोनबरसा मुसलमीन, अमावा, कल्याणपुर चकडुहिया, डेहरियांवा आदि स्थानों पर नमाज हुई। सीओ पीयूष, कोतवाल लालचंद सरोज आदि क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। कुर्बानी वाले स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। जानवरों के अवशेष दफन करने के लिए गड्ढे भी खोदे गए थे। इसके अलावा तारुन, हैदरगंज, शाहगंज क्षेत्र में भी नमाज सकुशल संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें