फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बदला नजारा, फरियादियों के लिए बिछी रेड कारपेट, सजी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सदर तहसील के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में इस बार नजारा बदला हुआ दिखा। तहसील परिसर में फरियादियों के लिए रेड कारपेट बिछाई गई थी। विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थी पंजीकरण व जागरूकता प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान 90 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ पांच का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर की मौजूदगी में शनिवार को तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से फरियादियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। डीएम राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के चलते समाधान दिवस में दो घंटे देरी से पहुंचे।

इस दौरान गंगौली के पाठक का पुरवा निवासी रामहेत ने शिकायत की कि लेखपाल चांदनी सिंह की ओर से सरहदबंदी को बार-बार टाला जा रहा है। डीएम ने इसे तत्काल कराए जाने के निर्देश दिए। गोसाईंगंज के रामनगर मिश्रौली निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम की ओर से पैमाइश और मेड़बंदी कराए जाने के बाद विपक्षियों ने आरसीसी का खूंटा तोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम भदौली बुजुर्ग ऐमी आलापुर में ग्रामीणों के निकलने का रास्ता बंद होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने बीडीओ पूरा बाजार को तत्काल रास्ते को बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान 90 शिकायतों में से सिर्फ पांच का ही निस्तारण हो सका। इससे पहले विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील भवन की स्थिति पर असंतोष जताते हुए एसडीएम सदर को भवन की मरम्मत, रंग-रोगन व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम वित्त व राजस्व महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 75 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।इस दौरान एसडीएम श्रेया, तहसीलदार दिनेश कुमार, अभियंता एमके सिंह, सीओ पीयूष व सीएचसी अधीक्षक अवधेश सिंह मौजूद रहे।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह व एसडीएम सुधीर कुमार ने शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 75 लोगों ने शिकायतें की। इसमें मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी भी पहुंचे और जन सुनवाई की। इस मौके पर नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, नायब तहसीलदार अनिल वर्मा, बीडीओ अखिलेश मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र, एसडीओ बिजली अमित सिंह व थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा मौजूद रहे।


सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में 167 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी सतीश कुमार की मौजूदगी में ज्यादातर मामले राजस्व के आए। इस दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार रेशु व राजस्व निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें