फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद अब जिला स्तर पर भी समय सारिणी में परिर्वतन किया गया है। बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करते हुए हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की अवधि अब 19 सितंबर से 22 सितंबर कर दी गई है। इस दौरान एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निखिल टीकाराम फुंडे ने शनिवार को बताया कि किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन और मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्रवाई व बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण व स्टेशनरी का वितरण 18 जुलाई से 18 अगस्त तक किया जाएगा। 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि 23 सितंबर से 29 सितंबर तक रहेगी।

अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन पांच दिसंबर को होगा। आलेख के रूप में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण व दावे और आपत्तियां छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्राप्त किया जाएगा। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें