फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बदलेगा रामलला के सुगम दर्शन का मार्ग

Tue, 15 Apr 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के उपाय राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में रामलला के दर्शन मार्ग पर स्थायी कैनोपी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके चलते श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग में भी बदलाव किए जाने की तैयारी है। सुगम दर्शन का मार्ग कुछ दिनों तक बदला रहेगा।
विज्ञापन


रामलला के दर्शन पथ पर बैगेज स्कैनर से लेकर परकोटा के प्रवेश द्वार तक स्थाई कैनोपी लगाई जाने लगी है। इसके लिए स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। अन्य उपकरण व मशीन का प्रयोग भी किया जाना है। यह दर्शन का मुख्य मार्ग है। इसको देखते हुए दर्शन की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है। व्यवस्था में बदलाव को लेकर राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने दर्शन मार्ग का निरीक्षण भी किया।

एसपी सुरक्षा ने बताया कि छाजन लगाने के चलते दर्शन मार्ग करीब एक पखवाड़े तक बाधित रहेगा। सुगम दर्शन मार्ग में बदलाव किया जाएगा। सुगम पास धारकों को भी अब रंग महल यानी गेट नंबर दो से ही प्रवेश दिया जाएगा। व्हील चेयर से जाने वाले श्रद्धालु भी अब रंग महल बैरियर से ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। दो-तीन दिनों में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा के अनुसार अभी तक रंग महल यानी गेट नंबर दो से केवल विशिष्ट पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाता है। रोजाना तीन हजार से अधिक श्रद्धालु सुगम व विशिष्ट पास के जरिये दर्शन करते हैं। राम मंदिर की सुरक्षा की मॉडर्न कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाती है। रात में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें