फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विवि में कुलपति समेत चार अफसरों के आवास बनकर तैयार

Mon, 29 Sep 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12- अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में बनकर तैयार कुलपति आवास- ब्यूरो
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में कुलपति समेत चार वरिष्ठ अफसरों के नए आवास बनकर तैयार हो गए हैं। 13 अक्तूबर को 30वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल इन आवासों का लोकार्पण कर सकती हैं। कुलपति दिवाली पर अपने नए आवास में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अभी हाल ही में नवरात्र के शुभ मुहूर्त में नए आवास में पूजन-अर्चन करवाया था। इसमें विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक और नियमित शिक्षक आमंतित्र किए गए थे। इन सभी ने नए आवास के पूजन समारोह में शामिल होकर भोज का भी आनंद लिया था। पूजन के बाद भी अभी कुलपति नए आवास में शिफ्ट नहीं हुए हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर उनके यहां रहने के लिए आने की संभावना है।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिंह प्रभारी कुलपति के तौर पर इस समय कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति आवास में रह रहे हैं। वहीं से वह रोजाना अवध विश्वविद्यालय आते हैं और कामकाज निपटा कर वापस कुमारगंज लौट जाते हैं। इनके पहले पूर्व कुलपति प्रो. प्रतिभा गाेयल आईईटी परिसर में स्थित गेंदालाल दीक्षित अतिथि गृह में रहती थीं। जबकि कुलसचिव विनय सिंह नाका स्थित विश्वविद्यालय के अटल अतिथि गृह में रहते हैं।
विज्ञापन


अब विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में कुलपति और कुलसचिव के साथ परीक्षा नियंत्रक व वित्त अधिकारी के नए आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इन चारों के आवासों में फिनिशिंग और साज-सज्जा का काम अंतिम दौर में चल रहा है। इसके पूरे होते ही कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक नए आवासों में रहने लगेंगे। इन्हें अतिथि गृह में ठहरने की विवशता से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें