फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जय श्रीराम के गगननाद से गूंज रहा राम जन्मभूमि परिसर

Fri, 20 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राममंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में आस्था का ज्वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा संपन्न होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है। रामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों प्रतिदिन करीब एक से सवा लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान है।
विज्ञापन

चौदह कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए अयोध्या आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब रामलला के दर्शन कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। कई श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए भी रामनगरी में ठहरे हुए हैं। रामलला के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग रही हैं। श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य के सामने नतमस्तक हो रहे हैं तो कई रामनाम का संकीर्तन कर रहे हैं। मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित हर आयु वर्ग के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं को रात 11 बजे तक मिल रहे दर्शन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर में दर्शन की अवधि एक घंटे बढ़ा दी गई है। अब रात 11 बजे तक दर्शन हो रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बलों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें