फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोमती में डूब गया इकलौता चिराग

Tue, 03 Jun 2025 07:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
खंडासा। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी हनीफ (18) की सोमवार शाम गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना कुमारगंज के देवगांव स्थित नदी के राजघाट पर हुई। यहां हनीफ अपने दोस्तों के साथ नहाने आए थे। माता-पिता के इकलौते बेटे थे वह अपने मंगलवार सुबह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हनीफ सोमवार शाम अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी के राजघाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना देवगांव चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


मंगलवार सुबह गोताखोरों ने फिर से तलाश शुरू की और सुबह आठ बजे हनीफ का शव घटनास्थल से लगभग 20 मीटर दूर बरामद किया। वह 10 दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटे थे। दोस्तों के साथ नहाने जाने के दौरान यह हादसा हो गया। हनीफ की मौत से उसके परिवार और गांव में शोक की लहर है। कुमारगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें