फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या धाम में छह टीमें कर रही किराएदारों का सत्यापन

Tue, 03 Jun 2025 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने किरायेदारों और अवैध बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन शुरू किया है। इसके लिए कोतवाली अयोध्या और राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र में छह टीम लगाई गई है, जिन्होंने अब तक लगभग 150 घरों का सत्यापन किया है।
विज्ञापन


धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या में हर समय विभिन्न तरह के लोगों का आवागमन रहता है। वहीं, राम मंदिर के कारण अयोध्या अराजकतत्वों के निशाने पर रहती है। समय-समय पर आतंकी धमकियां भी मिलती रहती हैं। ऐसे में आनन-फानन समूची नगरी का सत्यापन कराना संभव नहीं होता है। ऐसे में भविष्य की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आईजी प्रवीण कुमार के निर्देश पर पुलिस तैयारी कर रही है। इसके लिए सबसे पहले धाम क्षेत्र में प्रत्येक मकान, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, ठेले-खोमचे लगाकर जीवनयापन करने वालों का सत्यापन शुरू हुआ है।



सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में इसके लिए चार व राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र में दो टीम लगाई गई है। हर टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक कर रहे हैं। उनके साथ तीन अन्य आरक्षी लगाए गए हैं। ये टीम अभियान के तहत घर-घर जाकर उनमें रहने वाले व्यक्तियों, किराएदारों, रिश्तेदारों आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही भविष्य में मकानों में आने वाले नए सदस्यों की जानकारी देने की अपील कर रही हैं। यह प्रक्रिया एक चरण में पूरी करके सतत रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें