फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ध्वजारोहण समारोह में बढ़ सकती है मेहमानों की संख्या

Sat, 27 Sep 2025 06:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में 25 नवंबर को राम जन्मभूमि परिसर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों की संख्या बढ़कर लगभग 10 हजार हो सकती है। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
04- राम जन्मभूमि परिसर में चल रहा मंदिर निर्माण का कार्य - ट्रस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह में मेहमानों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक आठ हजार मेहमानों के आने की संभावना थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 10 हजार हो सकती है। शुक्रवार को हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ध्वजारोहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन हुआ। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अब हमारा ध्यान 25 नवंबर को होने वाले समारोह पर है।
विज्ञापन

बैठक में समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। लगभग 10 हजार विशेष अतिथि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। बैठक में सिटिंग प्लान पर भी चर्चा हुई। कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां कुर्सियां लगाने पर लोड फैक्टर कितना होगा, इसका अध्ययन किया जा रहा है। समारोह के लिए मंदिर परिसर और परकोटे का भव्य शृंगार किया जाएगा। समारोह के दिन विवाह पंचमी (श्रीराम विवाहोत्सव) का उत्सव भी है। इस लिहाज से भी परिसर को सजाया जाएगा। अब परकोटे को जोड़ते हुए मंदिर की फसाड लाइटिंग होगी।
फसाड की डिजाइन पर अंतिम मुहर लग गई है। प्रोजेक्टर नहीं लगेंगे। एलईडी लीनियर लाइटिंग की व्यवस्था होगी। मंदिर व परकोटे में उकेरे गए भित्तिचित्र, आकृति, नक्काशी स्पष्ट रूप से झलके, इस तरह की प्रकाश व्यवस्था करने की योजना बनी है। तीन माह में फसाड का काम पूरा करना है।
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर अब और भी भव्य और भक्तिमय रूप लेने जा रहा है। मंदिर प्रांगण में एक विशाल गार्डन का निर्माण किया जाएगा, जहां भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजेंगी। श्रद्धालु यहां सादगी भरे भजनों के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस गार्डन में कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। इसे भक्ति और आस्था का स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के चारों प्रवेश द्वारों का नामकरण हो चुका है। गेट नंबर 11 व उत्तरी गेट का काम 15 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें