फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर परिसर में बनेगा विशाल गार्डेन, लगातार गूंजती रहेंगी भजन-कीर्तन की ध्वनियां

Fri, 26 Sep 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक भव्य गार्डेन का निर्माण किया जाएगा। जहां भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजेंगी। इसे पूरी तरह भक्ति और आस्था का स्थल बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्र, अध्यक्ष, राम मंदिर भवन निर्माण समिति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर परिसर अब और भी भव्य और भक्तिमय रूप लेने जा रहा है। मंदिर प्रांगण में एक विशाल गार्डन का निर्माण किया जाएगा, जहां भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजेंगी। श्रद्धालु यहां सादगी भरे भजनों के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस गार्डन में कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। इसे पूरी तरह भक्ति और आस्था का स्थल बनाया जाएगा। इस बीच राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को लेकर भी चर्चा हुई। यह संग्रहालय पूरी तरह हाईटेक और आधुनिक तकनीक से लैस होगा। संग्रहालय में ऐसी गैलरियां बनाई जाएंगी, जहां रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंग जीवंत नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट की तकनीकी जिम्मेदारी आईआईटी, चेन्नई को दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को रामकथा का आधुनिक अनुभव मिलेगा।

वहीं, 25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। लगभग आठ से 10 हजार विशेष अतिथि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। समारोह के लिए मंदिर परिसर और परकोटे को हाईटेक लीनियर एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा। लाइटिंग में विशेष एथनोग्राफिक एलिमेंट जोड़े जाएंगे, जिससे राम मंदिर की आभा और भी दिव्य और भव्य दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें