फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से रामनवमी के उल्लास में डूब जाएगी रामनगरी, आठ हजार मंदिरों में गूंजेगा बधाई गान, होगा राम का गुणगान

Sun, 30 Mar 2025 12:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी के हजारों मंदिरों में रविवार से कथा, प्रवचन, नवाहपारायण, अनुष्ठान आदि का शुभारंभ हो जाएगा। रामनवमी मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले के बाद अब रामनगरी में रामनवमी मेले का उल्लास छलकने लगा है। रविवार से नौ दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ हो रहा है। अयोध्या रामजन्मोत्सव के उल्लास में लीन होने को तैयार है। रामनगरी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। रामनगरी के आठ हजार मंदिरों में कथा-प्रवचनों से राम का गुणगान होगा तो बधाई गान भी गूंजेगा।

विज्ञापन


रामनवमी मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है। शनिवार को चैत्र अमावस्या पर एक लाख भक्तों ने सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र के लिए फेरे लिए। इसके बाद भक्तों ने रामलला व हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व छह अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन राममंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में दोपहर 12 बजे रामलला का प्राकट्य होगा, पूरी अयोध्या उत्सव में मगन होगी।

रामनगरी के हजारों मंदिरों में रविवार से कथा, प्रवचन, नवाहपारायण, अनुष्ठान आदि का शुभारंभ हो जाएगा। अंगद टीला परिसर में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर ही शनिवार को रामकथा का शुभारंभ हुआ। अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा की सुधावृष्टि कर रहे हैं। दशरथ महल में भी रविवार से रामकथा का श्रीगणेश हो रहा है। इसी तरह कनकभवन, रामबल्लभाकुंज, सियाराम किला , लक्ष्मण किला सहित अन्य मंदिरों में विभिन्न अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


रोजाना होगी 1051 बत्ती की महाआरती
रामनगरी की सिद्धपीठ छोटी देवकाली मंदिर नवरात्र में आस्था का केंद्र होता है। नवरात्र भर यहां रोजाना रात आठ बजे 1051 बत्ती की महाआरती होगी। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। यहां भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई है। कतार में लग कर ही भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ समेत अन्य अनुष्ठान भी रविवार से शुरू होंगे।

घर बैठे रामजन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे
रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं। जो भक्त राम मंदिर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए प्रसार भारती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेंगी। शहर में सौ से ज्यादा एलईडी टीवी लगाई जा रही हैं। लाइव प्रसारण के माध्यम से भक्त घर बैठे रामलला के जन्मोत्सव के साधी बन सकेंगे। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी जगह-जगह लगे एलईडी पर लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर रामायण का भी प्रसारण होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र आज से, सजा मां का दरबार: हिमाचल के शक्तिपीठ पूरी तरह तैयार, नयनादेवी में 22 घंटे खुलेंगे कपाट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें