NHAI ने एक सर्कुलर जारी करके टोल शुल्क बढ़ाने की जानकारी दी। इससे हाईवे पर सफर महंगा हो जाएगा। अब रामनगरी पहुंचने के लिए लोगों को पहले से अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रति ट्रिप पांच से दस रुपये तक टोल शुल्क बढ़ा दिया है। इससे हाईवे का सफर महंगा हो जाएगा। टोल शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू होंगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने शुक्रवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दिन से वाहनों को ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा।
टोल सूत्रों ने बताया कि इसका असर रोजाना लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली होकर उसी रूट पर लंबी दूरी को तय करने वाले 10 लाख से ज्यादा छोटे व बड़े वाहनों पर पड़ेगा। प्राधिकरण कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रौनाही, बारा और रायबरेली हाईवे पर दखिना शेखपुर पर टोल शुल्क की वसूली करता है।