फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हदबरारी का जमा कर दिया पैसा, नहीं हो रही पैमाइश

Sat, 28 Feb 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15-इनायत नगर थाने में आयोजित समाधान दिवस में सुनवाई करते एसडीएम सुधीर कुमार व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी पुलिस थाने पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इनमें अधिकांश मामले राजस्व संबंधी रहे। इनायत नगर में एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब! हदबरारी के लिए काफी पहले पैसा जमा कर दिया है, लेकिन पैमाइश नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे थाना इनायतनगर में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने शिकायत सुनना शुरू किया। यहां क्षेत्र के 12 लोगों ने शिकायती पत्र दिए, जिनमें मात्र एक शिकायत का निस्तारण हो सका। मीठेगांव के अशोक सिंह ने बताया कि उनका हदबरारी का मुकदमा चल रहा है। पैमाइश का पैसा भी जमा कर दिया, लेकिन आदेश नही हो रहा है। एसडीएम ने प्रकरण निस्तारित कराते हुए निर्धारित तारीख पर आदेश करने को कहा।
जगदीशपुर की विमलेश ने चकमार्ग की पैमाइश न होने की शिकायत की। थाना कुमारगंज में तहसीलदार मिल्कीपुर लखनलाल सिंह राजपूत व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने सुनवाई की। यहां सात मामले पेश हुए, जिनमें एक का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। थाना खंडासा में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सुनवाई की। यहां आए चार मामलों में से एक का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार होली के पहले आयोजित समाधान दिवस सूना रहा। एसडीएम श्रेया और सीओ पीयूष पाल की मौजूदगी में यहां सिर्फ सात मामले आए। इनमें छह मामले राजस्व और एक पुलिस विभाग से संबंधित था। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही में अधिकारी नदारद रहे। शिकायतकर्ताओं का भी टोटा बना रहा। सुनवाई के लिए सिर्फ इंस्पेक्टर लालचंद सरोज बैठे रहे। यहां तीन शिकायतें आईं, जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार नायब तहसीलदार राम खेलावन के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में चार मामले आए। इनमें अधिकांश शिकायत राजस्व संबंधी होने के कारण निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें