फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शेषावतार मंदिर की मूर्ति पहुंची अयोध्या

Mon, 26 May 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे शेषावतार में स्थापित होने वाली मूर्ति अयोध्या पहुंच गई है। मंदिर में 30 मई को मूर्ति को आसन पर विराजित किया जाएगा। पांच जून यानी गंगा दशहरा पर परकोटा व सप्त मंडपम की मूर्तियों के साथ शेषावतार मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सभी 15 मंदिरों की मूर्ति अयोध्या पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

शेषावतार मंदिर में शेषनाग की मूर्ति व लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मूर्ति को संगमरमर के पत्थर पर आकार दिया गया है। शेषावतार मंदिर की ऊंचाई करीब 30 फुट होगी। मंदिर में वंशी पहाड़पुर के 17500 घनफुट लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित कर दिया गया है। अभी मंदिर का निर्माण कार्य करीब 20 फीसदी बाकी है। मंदिर का निर्माण जुलाई के अंत तक पूरा होने की संभावना है। जुलाई के बाद यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि परकोटा, सप्त मंडपम, शेषावतार मंदिर समेत राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित होने वाली मूर्तियां मंदिर परिसर में पहुंच चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेजी से चल रही है। तीन से पांच जून तक प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें