फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो साल के ठहराव के बाद फिर शुरू होगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नारायण दास स्मृति अध्ययन केंद्र की ओर से दो साल के ठहराव के बाद फिर से पुस्तक मेला का आयोजन 12 से 17 अक्तूबर तक रीडगंज स्थित कोहिनूर पैलेस में किया जाएगा। इसमें देश के 50 से अधिक नामचीन प्रकाशकों की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन


ट्रस्ट के सचिव डॉ. निर्मल खत्री ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2023 व 24 में अयोध्या में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के दौरान शहर के मार्गों के अवरूद्ध या आंशिक रूप से बाधित होने के चलते पुस्तक मेला का आयोजन स्थगित करना पड़ा था। अब इस साल फिर से इसे निरंतरता प्रदान की जा रही है। कोशिश रहेगी कि वर्ष 2005 से शुरू हुई यह यात्रा अब न ठहरने पाए।

पुस्तक मेला प्रभारी रीता खत्री ने बताया कि नई पीढ़ी मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय दे रही है। इस आयोजन का मकसद उन्हें फिर से किताबों की दुनिया में वापस ले जाना है। मेले में स्थानीय छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी पुस्तकों के भी कई स्टाल रहेंगे। जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक नमिता मेहरोत्रा ने बताया कि इस बार पुस्तक मेला में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छह मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। आयोजन की तैयारी बैठक में राजकुमार खत्री, अलका वर्मा व दीपकृष्ण वर्मा समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें