फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में 34 हजार राम भक्तों की मेहनत ने रचा विश्व कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव सिर्फ भव्यता ही नहीं, बल्कि आस्था और सामूहिक संकल्प का अद्भुत उदाहरण भी बन गया। 34 हजार रामभक्तों की चार दिन की अथक मेहनत ने विश्व कीर्तिमान रच दिया। सरयू के तट से लेकर राम मंदिर परिसर तक दीपों की रोशनी ने ऐसा नजारा पेश किया कि पूरी रामनगरी स्वर्गलोक सी आलोकित हो उठी।
विज्ञापन

इस दिव्य आयोजन में न सिर्फ स्वयंसेवकों की निष्ठा झलकी, बल्कि प्रशासन और समाज का सुंदर समन्वय भी देखने को मिला। ढाई हजार पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की कमान संभाली, एक हजार सफाईकर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर हर घाट को निर्मल बनाए रखा, जबकि 500 साज-सज्जा कर्मियों ने मंदिरों, चौक-चौराहों, घाटों और मार्गों को अलौकिक छटा से सजाया। अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार स्वयंसेवक चार दिनों में घाट पर दीपों को सजाने से लेकर जलाने व रिकॉर्ड के साक्षी बने।
16 अक्तूबर की सुबह से ही अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक घाटों पर एकत्रित हो गए। पहले दिन मार्किंग की गई। अगले दिन यानी 17 अक्तूबर को राम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप सजाने का क्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन 16 लाख दीप बिछाए गए, शेष दीप 18 की शाम तक बिछाए गए। 19 नवंबर को दीपों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने शुरू की। मुख्य पर्व पर रविवार को स्वयंसेवकों की टीम ने सुबह से दीपों में तेल डालने का काम किया। शाम 4 बजे तक सभी दीपों में तेल युक्त कर दिया। मंच से दीपों को जलाने की घोषणा होते हो दीपों को जलाकर वॉलंटियर्स ने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें