अयोध्या। काशी-तमिल संगमम का पहला जत्था सोमवार शाम अयोध्या पहुंचेगा। इस जत्थे में 200 तमिल श्रद्धालु शामिल होंगे। काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण संत तिरुवल्लुवर और उनके अमर ग्रंथ तिरुक्कुरल को समर्पित है।
विज्ञापन
केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के प्रयासों में 10 विदेशी भाषाओं सहित 50 भाषाओं में तिरुक्कुरल का अनुवाद प्रकाशित है। यात्रा में 1400 यात्री शामिल हैं। सात जत्था काशी, प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेगा।