फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बढ़ने लगी कांवड़ियों की भीड़, कल उमड़ेगा रेला

Sat, 19 Jul 2025 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन का पावन महीना और भगवान शिव की भक्ति इसकी दिव्य झलक अब अयोध्या के सरयू तट पर नजर आने लगी है। सावन के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी पर्व को लेकर अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शिवभक्तों की टोलियां सरयू जल लेने, दर्शन-पूजन और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने लगी हैं। प्रशासन अनुमान लगा रहा है कि सावन के दूसरे सोमवार (21 जुलाई) और सावन शिवरात्रि यानी (23 जुलाई) को कांवड़ियों का रेला अयोध्या आएगा।
विज्ञापन

अयोध्या में सावन के चलते चारों ओर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे हैं। सरयू घाटों, परिक्रमा मार्ग, रामपथ, धर्मपथ, हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मार्ग पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ चुकी है। सरयू जल लेने के बाद शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए अब अयोध्या को भी अपनी आस्था का प्रमुख केंद्र बना चुके हैं। शनिवार से कांवड़ियाें की भीड़ बढ़ने लगी है। शिव भक्त सरयू स्नान करने के बाद नागेश्वरनाथ, रामलला, कनक भवन व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। बाहरी वाहनों को नियंत्रित किया गया है और प्रमुख मार्गों को कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षित करने की योजना बन रही है।
भीड़ को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस, पीएसी, एटीएस, ड्रोन और खुफिया एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सक्रिय हैं। सरयू किनारे, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड भी तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल, और दर्जनों अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरयू तटों पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात हैं, जिससे जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें