फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 11 करोड़ से संवर रही कृषि विश्वविद्यालय के सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मुख्य परिसर के मार्गों के सुंदरीकरण का काम तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। योगी सरकार की मंजूरी से शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 10.96 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब तक अधिकांश काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण कार्य यूपी सिडको करा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत विश्वविद्यालय परिसर में नौ किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 1900 मीटर के पार्किंग क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम भी समाप्त हो चुका है। परिसर की स्वच्छता और जल निकासी के लिए आरसीसी नाले का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। कुछ छोटे काम अभी बचे हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।


इस निर्माण परियोजना का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को न केवल सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आवागमन को सुगम और सुरक्षित करना भी है। परिसर की सड़कों का नवीनीकरण और पार्किंग क्षेत्र का विस्तार विश्वविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा। साथ ही आरसीसी नाले के निर्माण से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन





कृषि शिक्षा व अनुसंधान विभाग ने निर्माण के लिए यह प्रोजेक्ट कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को दिया था। अधिशासी अभियंता जगपाल वर्मा ने बताया कि यह परियोजना विश्वविद्यालय के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। कुछ काम अभी बाकी हैं। इन्हें पूरा करने के बाद विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें