फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाकर शुरू हुआ अभियान

Tue, 10 Feb 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
7-आशापुर ​स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को दवा ​​खिलाने के दौरान मौजूद सीएमओ व अन्य।-स्व
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मंगलवार से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने आशापुर स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों कदे एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में एक से 19 वर्ष आयु तक के सभी लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। पहले दिन 2200 बच्चों को दवा खिलाई गई है। किसी को भी यह दवा खाली पेट नहीं खिलाना है। इस माह 11,20,200 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। जिले के 1459 सरकारी/मान्यता प्राप्त स्कूल व 1934 निजी स्कूल और 1966 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले दिन दवा खिलाई गई है। किसी कारण से कोई बच्चा पहले दिन दवा खाने से छूट जाता है तो उसे इन्हीं केंद्रो पर 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीसी भारती, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार, डीइआईसी मैनेजर डॉ. मो. हम्माद, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर दिवाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें