फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कलश यात्रा के साथ अश्वमेध यज्ञ शुरू

Sun, 08 Feb 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
26- अश्वमेघ यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में रविवार से शुरू हुए अश्वमेध यज्ञ के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल बालू घाट से हाथी, घोड़ा, बग्घी और बैंड बाजा के साथ श्रद्धालु निकले। विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू जल लेकर कलश यात्रा कथा स्थल बालू घाट पहुंचकर समाप्त हुई। रास्तेभर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विश्व मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित यह यज्ञ 16 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन



संस्था के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य धर्मानंद पांडेय ने बताया कि 16 फरवरी तक लगातार ध्यान योग शिविर, हवन-पूजन और सत्संग होगा। 15 फरवरी को सरयू की महाआरती होगी। आयोजन में शामिल होने के लिए बैंकाक, दिल्ली, मुंबई के साथ ही देश के अन्य हिस्से से श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह कलश यात्रा अयोध्या धाम के बाई पास, नेपाली बाबा आश्रम,राम घाट चौराहा, अशोक सिंघल, पंच कोसी परिक्रमा मार्ग होते हुए अयोध्या धाम के बालू घाट पर मां महायज्ञ प्रांगण पहुंच कर समाप्त हुई। सभी मातृ भक्तों ने अपने- अपने कलश में मां सरयू का जल भरकर यज्ञ परिक्रमा कर अपने-अपने कुंड पर कलश प्रतिष्ठापित कर दीप प्रज्वलित किया।



परिवार के मुखिया सद्गुरु महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ का शुरुआत किया गया। आचार्य विश्वामित्र ने बताया कि सुबह व शाम सामूहिक हवन कार्यक्रम एवं मुख्य कुंड पर अनवरत हवन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें