फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सावन मेले में जगमगाएगा 70 एकड़ का मंदिर परिसर

Sun, 02 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की भव्यता अब दिन के साथ-साथ रात में भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। राम मंदिर में फसाड लाइटिंग का कार्य पूरा हो गया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई इस अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था के बाद 15 अगस्त से शुरू होने वाले सावन मेले में लगभग 70 एकड़ में फैला राम मंदिर परिसर रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।
विज्ञापन


मुख्य राम मंदिर पर विशेष फसाड लाइटिंग की गई है, जिससे मंदिर की नागर शैली की भव्य वास्तुकला रात के समय और अधिक मनोहारी दिखाई देगी। मंदिर परिसर के प्रमुख मार्गों, परकोटे और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भी आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, फसाड लाइटिंग को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि हर प्रमुख पर्व और त्योहार पर अलग-अलग रंगों और थीम के अनुरूप प्रकाश सज्जा की जा सके। दीपावली, रामनवमी, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, सावन सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को हर बार अलग और आकर्षक प्रकाश दृश्य देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


सावन मेले के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह नई व्यवस्था विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। रात के समय राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता को उभारने वाली यह फसाड लाइटिंग अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें