फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन शोषण, युवक नामजद

Sat, 16 May 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में एक युवक पर 16 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी 16 साल की बेटी है। इसी कोतवाली क्षेत्र के सरेठी मजरे गढ़ी का पुरवा निवासी शीतल उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर फोन पर बातचीत करता था और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। 15 मई की रात लगभग दो बजे वह किशोरी को फोन करके महोबरा चौराहे के पास की बाग में बुलाया।



वहां पर वह उससे मिलने गई तो आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे महोबरा चौराहे के पास छोड़कर भाग गया। किसी प्रकार घर आकर किशोरी ने उनसे पूरी बात बताई। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें